दन्तेवाड़ा
यातायात व सडक़ सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा
12-Jul-2023 9:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 जुलाई। कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के पश्चात सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने किस तरह सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाया जाए, इस पर जानकारी दी। इस संबंध में कलेक्टर ने भी आवश्यक निर्देश दिए। सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व सडक़ सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एजेंडा के अनुसार सडक़ दुर्घटना से रोकने के उपायों से आम नागरिकों को अवगत कराना, ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही, सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान, इत्यादि के सबंध में चर्चा कर निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्रों में भी हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


