दन्तेवाड़ा

भाजपा ने फूंका आबकारी मंत्री का पुतला
14-Jun-2023 10:00 PM
भाजपा ने फूंका आबकारी मंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली,  14 जून।
नगर के मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर बजरंग चौक में मंगलवार को भाजपाट के कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा मंडल महामंत्री कामों कुंजाम ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रदेश के उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा मीडिया को दिए अपने बयान में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिससे भाजपा कार्यकर्त्ताओ में नाराजगी है। पुतला दहन के दौरान बचेली थाना प्रभारी गोविन्द यादव अपने दल के साथ मौजूद रहे और पुतला जलने नहीं दिया। 

ज्ञात हो कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा कांकेर के अंतागढ़ में आदिवासी नायकों की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान पहले तो उन्होंने आदिवासी नायकों के बारे में बात की, फिर अचानक वे भाजपा पर हमलावर हो गए।  इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने भाजपा को लेकर हल्बी भाषा में अभद्र भाषा का प्रयोग किया।


अन्य पोस्ट