दन्तेवाड़ा
पार्क नवीनीकरण के लिए भूमिपूजन
06-Jun-2023 9:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 6 जून। नगर पालिका वार्ड -3 एवं 4 के बीच शासकीय सरस्वती विद्यालय के सामने पुराना पार्क बना हुआ है, उस पार्क को नवीनीकरण किया जाना है।
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष पूजा की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 86 लाख रूपए जिला निर्माण योजना मद के अंतर्गत पार्क को नया तरीका से बनाया जाएगा। इस पार्क में लोगों के लिए सारी सुविधाएं रहेगी।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी हुंगा राम गोंदे, उप अभियंता गौरव साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान, वार्ड पार्षद मनोज साह, फिरोज नवाब, व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी, रवि मंडल, नरेंद्र सोनी,जीएस कुमार, गुड्डा साव, श्रीमती अर्चना उसके, देवेंद्र नायक, राजेंद्र छोटू, एल्डरमैन ब्रह्म सोनानी, सुशीला नियाल एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


