दन्तेवाड़ा

वट सावित्री व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना
19-May-2023 9:12 PM
वट सावित्री व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 19 मई।
पति की दीर्घायु की कामना को लेकर शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। 

व्रट सावित्री व्रत को लेकर बचेली नगर में उत्साह का माहौल देखा गया। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष के दिन आने वाली अमावस्या को यह त्यौहार मनाया जाता है। शास्त्रों में इस व्रत का बड़ा महत्व है। 

नगर के बंगाली क्लब के पास स्थित बरगद पेड़ की महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा की। इसके अलावा आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर, पुराना मार्केट शिव मंदिर एवं नगर के अन्य स्थानों पर भी पूजा की गई। पूजा के लिए मौली, जल, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल, धूप होनी चाहिए। जल से वट वृक्ष को सींचकर तने के चारो ओर कच्चा धागा को बारह बार परिक्रमा की गई। फल-फूल चढ़ाकर सुख समृद्वि व पति की लंबी आयु के लिए कामना की।  इसके बाद सत्यवान-सावित्री की कथा सुनाई गई।


अन्य पोस्ट