दन्तेवाड़ा
मजदूरों को सहायता राशि
14-May-2023 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 14 मई। राज्य शासन द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों हेतु सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की जाती है। जिस वे रोजगार हासिल कर सकें अथवा उन्हें रोजगार में सहायता मिल सके।
जिला श्रम अधिकारी मनीष नेताम ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में दंतेवाड़ा के मजदूरों को भी सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना अंतर्गत 18 श्रमिकों को सहायता राशि अंतरित की गई।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सायकल सहायता योजना अंतर्गत 16 श्रमिकों को सहायता राशि अंतरित की गई। इस दौरान मजदूरों को रायपुर आवागमन की व्यवस्था की गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


