दन्तेवाड़ा
ध्यान, प्रार्थना, भजन सहित रामायण पर सामान्य ज्ञान की जानकारी दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 1 मई। श्री सत्य साई सेवा समिति बचेली के द्वारा नगर के सीडब्लयूएस कॉलोनी गणेश मंडप में रविवार को भारतीय संस्कृति पर आधारित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। इस कैंप में बच्चों को ध्यान, प्रार्थना, भजन, कहानी, नाटक, मूल्य सगंीत, डांस के अलावा रामायण पर सामान्य ज्ञान व मूल्यपरख खेल सिखाते जानकारी दी गई। कैपं में 40 बच्चों ने इसका लाभ लिया।
समिति ने बताया कि यह प्रयास शुद्ध हृदय से बच्चों के चरित्र में नैतिक मूल्यों के लिए है। सभी पर अपार अनुग्रह की मंगलकामना के साथ यह प्रयास समर्पित है। बाल विकास शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण है, यह शिक्षा बच्चों को विपरीत परिस्थितियो में नैतिक व आध्यात्मिक दृढ़ता से सामना करना सिखाती है। श्री सत्यसांई बालविकास बच्चो में दिव्य रूपांतरण एवं उनके सकारात्मक सोच लाता है। सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम व अंिहंसा को स्थापित करने का प्रयास करता है। कोमल हृदय बच्चों में मानवीय मूल्यों के रोपण के साथ उनके नैतिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास होता है। बच्चों को प्रशिक्षित गुरू, सेवा भावना से नि:शुल्क शिक्षा देते है एवं सच्चे अर्थों में मानव बनाने की शिक्षा दी जाती है। इस दौरान बाल विकास गुरू समिति संयोजक जिलाध्यक्ष व पार्षद किरण जायसवाल एवं बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में बच्चों को उपहार वितरण किया गया।


