दन्तेवाड़ा

सीईओ ने पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा
23-Apr-2023 9:27 PM
सीईओ ने पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल।
जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम द्वारा ग्राम पंचायत हलबरास, पालनार, अरनपुर, गढ़मिरी में निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीईओ ने पंचायत में मनरेगा कार्य, स्वच्छ भारत मिशन के कार्य एवं सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया। 

जिला पंचायत सीईओ ने चल रहे कार्य में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए एवं अपूर्ण कार्य को पूर्ण करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान भ्रमण कर गांव के लोगों से आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल  एवं अन्य समस्या पर चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।


अन्य पोस्ट