दन्तेवाड़ा

साप्ताहिक बाजार में चूड़ी बेचने वालों में विवाद, चाकू से वार
06-Apr-2023 8:59 PM
साप्ताहिक बाजार में चूड़ी बेचने वालों में विवाद, चाकू से वार

 एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 6 अप्रैल। दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार के दौरान एक चूड़ी विक्रेता ने दूसरे चूड़ी विक्रेता पर चाकू से घातक वार किया था। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि साहिल और कुर्बान बीजापुर में चूड़ी बेचने का काम करते थे। बीजापुर में ही दोनों के मध्य विवाद हुआ। इसके उपरांत दोनों बुधवार को दंतेवाड़ा के कतियार रास स्थित साप्ताहिक बाजार स्थल पहुंचे। बाजार स्थल में दोनों के मध्य दुकान लगाने को लेकर गंभीर विवाद हुआ।

विवाद के दौरान मोहम्मद कुर्बान (23 वर्ष) ने साहिल पर चाकू से घातक वार किया। घायल युवक को शासकीय एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान साहिल की मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि आरोपी जगदलपुर की ओर रवाना हुआ था। पुलिस ने कोड़ेनार में आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक और आरोपी दंतेवाड़ा के निवासी नहीं है। दोनों ही ओडिशा के संबलपुर के निवासी हैं। व्यापार के सिलसिले में दंतेवाड़ा में आए थे।


अन्य पोस्ट