दन्तेवाड़ा

विज्ञान प्रदर्शनी से प्रतिभा का प्रदर्शन- कलेक्टर
28-Feb-2023 9:26 PM
विज्ञान प्रदर्शनी से प्रतिभा का प्रदर्शन- कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 28 फरवरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर  जिले के इंडोर स्टेडियम में प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें मौजूद बाल वैज्ञानिकों की कलेक्टर विनीत नंदनवार ने हौसला अफजाई की। 

इस वर्ष वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान की थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया  गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य  विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करने के साथ वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। इंडोर स्टेडियम में लगाई गई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 84 मॉडल पर 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 जिला  स्तरीय  विज्ञान मॉडल  प्रदर्शनी  में  कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने उद्बोधन में  लर्निंग आउटकम के बारे में बताया और सभी विद्यार्थियों से अपने विद्यार्थी जीवन के समय का सही तरीके से उपयोग करने की बात कही।

 कलेक्टर ने विज्ञान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी सीख रहे हैं। उसे बेहतर करने की कोशिश करें। प्रैक्टिकल के माध्यम से ही बच्चे सीखते हैं और ऐसा प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए  उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। अन्य अधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई एवं  शुभकामनाएं दी।

विजेताओं को मिले ईनाम
जिला स्तरीय कार्यक्रम में विज्ञान एवं तकनीकी विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों विकासखण्डों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।  इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को श्री नंदनवार के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। 

इस अवसर पर एसडीएम कुमार बिश्वरंजन, डीईओ प्रमोद ठाकुर,आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लि. किरंदुल जेनरल मैनेजर वाई.वी.राघवलु और डॉ प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट