दन्तेवाड़ा

हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भाजपा ने दिया समर्थन, कहा मांगें जायज
25-Feb-2023 8:22 PM
हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भाजपा ने दिया समर्थन, कहा  मांगें जायज

किरंदुल, 25 फरवरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी छ: सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों को जायज बताते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताएं हड़ताल के 33वें दिन उनका समर्थन करने धरना स्थल पहुंचीं और कार्यकर्ता सहायिका के साथ मिलकर नारे बाजी की।

भाजपा जिला मंत्री भावना सक्सेना ने कहा कि उनकी मांगे जायज है। सरकार की कोई भी योजना जन जन तक पहुंचाने का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही करती हैं-चाहे कुपोषण मुक्त छतीसगढ़ ,पोलियो ड्राप, गर्भवती माताओं से लेकर बच्चों का टीकाकरण, मातृत्व वंदना,नोनी, पोषण आहार,महतारी जतन ऐसी कितनी योजना उसके आलावा डोर टू डोर जाकर परिवार जानकारी, वैक्सीनेशन, कन्या विवाह पंजीयन से विवाह करवाने तक। कह सकते हैं बच्चे के पैदा होने से लेकर शादी करवाने तक बच्चे व माँ का ध्यान रखने का कार्य करने वाले को कलेक्टर दर पर मानदेय भी नहीं मिल रहा। मात्र छ: हजार मिलता है जिसमें से चार हजार रूपये केंद्र की भाजपा सरकार दे रही है राज्य सरकार सिर्फ 2हजार रुपए ही दे रही, जबकि छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में कार्यकर्ताओ को राज्य सरकार का मिलाकर लगभग पंद्रह हजार रूपये मिलता है। स्वस्थ राज्य के विकास में अपना इतना बड़ा योगदान देने के बाबजूद इन्हें अपने हक़ के लिए इतना परेशान होना पड़ रहा है इससे बड़ी विडंबना क्या होगी?

इस अवसर पर आंगनबाड़ी बहनों को समर्थन देने भाजपा संगठन जिला मंत्री भावना सक्सेना किरंदुल मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा, महामंत्री दीनानाथ ठाकुर, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेमशीला मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सरस्वती डहरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष निमाई पॉल, कमला साहू उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट