दन्तेवाड़ा

गौरवपथ में डिवाइडर पऱ लगाए पौधे, सुंदरता बढ़ी
12-Feb-2023 3:54 PM
 गौरवपथ में डिवाइडर पऱ लगाए पौधे, सुंदरता बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 12 फरवरी
। नगर की सौंदर्यीकरण को आगे बढ़ते हुए मुख्य मार्ग गौरव पथ के डिवाइडर में पौधे लगाये जा रहे हैं। 

लोक निर्माण विभाग के बताये अनुसार बचेली नगर के गौरव पथ डिवाइडर में कुल 950 पौधे दो-दो मीटर की दूरी पर लगाये जाएंगे। उज्जैनिया प्रजाति के पौधों को नगर से 600 किमी दूर आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिला के कड़ीयम ग्राम से लाये गये, एक पौधे की कीमत 800 रूपये का है। साथ ही प्रत्येक दो मीटर के अंतराल में  छोटे-छोटे पौधे बोगनिल के पौधे लगेंगे। 

डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी ने बताया कि डेढ़ साल तक नगरपालिका द्वारा इन पौधे की देखरेख की जायेगी। डेढ़ साल के बाद पौधे परिपक्व हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन पौधों को गाय व अन्य पालतू जानवर इसे नहीं खाएंगे।  इन पौधे के लगने से अब नगर के सौदर्यीकरण में चार चांद लगा गया है। 

पौधों को लगाने में लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम भगत, इंजीनियर पीआर मंडावी पिछले दस दिनों से मजदूरों के साथ इस कार्य में लगे हुए हैं।

 


अन्य पोस्ट