दन्तेवाड़ा
बचेली की हर्षा का मिस छत्तीसगढ़ के लिए चयन
05-Jan-2023 9:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजधानी में फैशन एफिनिटी शो में होंगी शामिल
बचेली, 5 जनवरी। राजधानी रायपुर में होने वाले फैशन एफिनिटी शो में मिस छग के लिए विभिन्न जिलो से प्रतिभागियो का ऑडिशन द्वारा चयन किया गया है। इसी क्रम में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के बचेली नगरी के हर्षा सागर का चयन मिस छग के लिए हुआ है। वर्तमान में हर्षा राजीव लोचन आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है। श्रीमती कल्याणी सागर व श्री चुनुराम सागर की सुपुत्री है। बचपन से ही हर्षा का रूझान मॉडलिंग की ओर रहा है। रायपुर में होने वाले इस प्रतियेागिता में चयन होने से परिवार जनो में अत्यंत हर्ष का माहौल है। हर्षा ने इसके लिए श्रेय अपनी माता को दिया है, जिन्होने उसके हौसले को बुलंद रखा। भविष्य में हर्षा अपने राज्य व देश का नाम रोशन करना चाहती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


