दन्तेवाड़ा

खेल से अनुशासन की सीख-सीईओ
05-Jan-2023 9:42 PM
खेल से अनुशासन की सीख-सीईओ

राज्य स्तरीय बैडमिंटन शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा,  5 जनवरी। जिले  में गुरुवार  से  इंडोर स्टेडियम में  तीन  दिवसीय  राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम, अपर  कलेक्टर  संजय  कन्नौजे एवं  संघ के  द्वारा  मां दंतेश्वरी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत  सीईओ  एवं  अपर  कलेक्टर  ने  स्वयं  बैडमिंटन खेल कर प्रतिभागियों में उत्साह भरा। जिला बैडमिंटन संघ दंतेवाड़ा तथा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में 21 वीं राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से 8 जनवरी तक आयोजन  किया  जाएगा।

इस  प्रतियोगिता में  छत्तीसगढ़  राज्य  के  अन्य  जिलों  से 129 खिलाड़ी अपनी  प्रतिभा का  प्रदर्शन  करेंगे। जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य  नीलम ने संबोधन में मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेल के माध्यम से अनुशासन को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करें।

अपर कलेक्टर  ने कहा कि खेल में अभ्यास और हुनर ही काम आता है। कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसडीएम कुमार  बिश्वरंजन, सहायक आयुक्त डॉ आनंद सिंह,  खेल  अधिकारी  शिवनाथ बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ीउपस्थित  रहे।


अन्य पोस्ट