दन्तेवाड़ा

रामकृष्ण सेवा समिति ने मनाई मां शारदा देवी की जयंती
16-Dec-2022 9:48 PM
रामकृष्ण सेवा समिति ने मनाई मां शारदा देवी की जयंती

बचेली, 16 दिसंबर। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में  गुरूवार को रामकृष्ण सेवा समिति द्वारा मां शारदा देवी का 170वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंगल आरती, ध्यान, वेदपाठ व विशेष पूजा का आयेाजन किया गया। मां शारदा के वाणी का प्रबोधन किया गया, साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

माता की महिमा में भक्तों ने भजन कीर्तन किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां शारदा देवी के जीवन से प्रेरणा लेकर यदि विद्यार्थी अपना पथ प्रदर्शित करें तो वे निश्चित ही अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने भी मां शारदा जीवन देवी के चरणों की सेवा में अपने भविष्य का निर्माण किया था।

अंत में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों व बंगाली समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही।


अन्य पोस्ट