दन्तेवाड़ा
आत्मनिर्भर: अब मशीन से दोना-पत्तल बनाएंगी समूह की महिलाएं
11-Dec-2022 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 11 दिसंबर। महिलाएं आत्मनिर्भर बनने हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बड़े बचेली की समूह की महिलाएं अब मशीन से दोना पत्तल बनाने का काम करेंगी।
नगर के वार्ड क्रं. 2 में बड़े बचेली की दोबरा महिला स्वसहायता समूह द्वारा सागर ज्योति शिक्षा निकेतन से सहायता प्राप्त दोना पत्तल व चप्पल बनाने की मशीन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष पूजा साव ने किया। समूह की महिलाओं ने बताया कि मशीन लागत करीब 2 लाख रूपये है, जिससे एक घंटा में 200- 400 प्लेट, 500-700 कटोरी व 50 जोड़ी चप्पल बनकर तैयार होगा।
पालिकाध्यक्ष पूजा साव व उपाध्यक्ष उस्मान खान ने कहा कि महिलाएं मजबूत व हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं। आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


