दन्तेवाड़ा
देवउठनी एकादशी धूमधाम से मनी
05-Nov-2022 10:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दीयो-रंगोली से सजे घर-आंगन
बचेली, 5 नवंबर। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी धूमधाम के साथ मनाई गई। देर शाम घर आंगन में तुलसी चौरा पर गन्ने का मंडप लगाकर विधि-विधान से मां तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम के साथ किया गया।
दीपावली के बाद आने वाली इस एकादशी को प्रबोधनी एकादशी भी कहते हंै। तुलसी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, वहीं सुबह से ही बाजारों में गन्नों की खूब बिक्री हुई।
लोगों ने अपने घरों के आंगनों को रंगोली से सजाया। तुलसी को लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है। इस दिन नगर में जमकर आतिशबाजियां भी की गई। घरों को दीपों, आकर्षक झालर लाईटों से सजाया गया था। लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


