दन्तेवाड़ा

3 जुआरियों से 4 हजार से अधिक बरामद
21-Oct-2022 10:16 PM
3 जुआरियों से 4 हजार से अधिक बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 21 अक्टूबर।
दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में दीपावली महापर्व के पूर्व जुआरियों और सटोरियों पर छापामार कार्यवाही तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को आधी रात में छापामार कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कटेकल्याण के नेतृत्व में उक्त दबिश दी गई। जिसमें 3 जुआरियों से  4 हजार से अधिक से अधिक की राशि और अन्य सामग्रियां बरामद की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेटापाल गांव के राउतपारा में सट्टा अथवा जुआ खिलाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने छापा मारा। जिसमें अर्जुन बघेल उम्र 39 वर्ष निवासी नंदपुरा बस्तर जिला, सुखराम मरकाम, उम्र 18 वर्ष निवासी बड़े लखापाल और हिड़मा वेटी, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम परचेली विकासखंड कटेकल्याण को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट