दन्तेवाड़ा

सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
14-Oct-2022 3:18 PM
सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

बचेली, 14 अक्टूबर। संयुक्त खदान मजदूर संघ बचेली द्वारा एनएमडीसी परियोजना से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में डंपर ऑपरेटर हृदय राम मंडावी, वरिष्ठ इलेक्ट्रिशियन भरत राम धृतलहरे, फील्ड अटेंडेंट सुबम्मा जिन्होंने क्रमश: 31, 26 व 34 वर्षों तक एनएमडीसी बचेली परियोजना में अपनी सेवाएं दी।

गुरुवार को कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त साथियों को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया एवं संस्था के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं स्मृति स्वरूप चंादी का एक पदक प्रदान किया गया।
श्रमिक संघ के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, सचिव टीजे शंकर राव, कार्यकारी अध्यक्ष रवि मिश्रा, संगठन सचिव नारायण मंडल, कार्यालय सचिव संतोष टंडन, कोषाध्यक्ष एमआर बारसा, अब्दुल अंसारी, केएल वर्मा, महिला सदस्य विसनम्मा सहित संघ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही। अध्यक्ष व सचिव ने सेवानिवृत्त साथियों के सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और महत्वपूर्ण सलाह दी कि अपने संचित धन का निवेश समझदारी से करें।

कार्यक्रम का सफल बनाने में विदाई समारोह समिति के सदस्य कीर्तन राम एवं लखन लाल मेश्राम का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन आनंद पाण्डेय ने किया। सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि शुरूआत से संघ से जुड़े रहे एवं मजदूर के हित में कार्य में सहभागिता निभाते रहे।

सचिव ने कहा कि उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं एवं वे श्रमिक संघ परिवार के सदस्य थे और आगे भी रहेगे, किसी प्रकार की मदद या आवश्यकता होने पर श्रमिक संघ अवश्य करेगा।
 


अन्य पोस्ट