दन्तेवाड़ा

जिला अस्पताल की व्यवस्था में हो सुधार - सीईओ
13-Oct-2022 10:14 PM
जिला अस्पताल की व्यवस्था में हो सुधार - सीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 13 अक्टूबर।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलााा पंचायत द्वारा जिला अस्पताल का गुरुवार को निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों जैसे आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, दवाई भंडारण,  कैजुअल्टी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने सभी वार्डों के संबंधित स्टाफ से आवश्यक जानकारी भी ली।
साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के रजिस्टर संधारण का अवलोकन करते हुए व्यवस्थित तरीके से रजिस्टर संधारण करने के निर्देश दिए।

पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण करने के पश्चात आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आर एल गंगेश ने जिला अस्पताल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
 इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, डॉक्टर संजय बघेल, आरएमओ डॉ देश दीपक डीपीएम संदीप ताम्रकार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट