दन्तेवाड़ा

नारी निकेतन की अधीक्षिका निलंबित
26-Jul-2022 10:37 PM
नारी निकेतन की अधीक्षिका निलंबित

दंतेवाड़ा, 26 जुलाई। जिला मुख्यालय स्थित नारी निकेतन में लापरवाही प्रभारी अधिकारी को भारी पड़ी। पर्यवेक्षक, एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली, एवं वर्तमान में प्रभारी अधीक्षिका नारी निकेतन ( प्रशासनिक प्रभार) कल्पना रथ, जिला दंतेवाड़ा के विरुद्ध कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप कलेक्टर दंतेवाड़ा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। नारी निकेतन के सुचारू संचालन हेतु उषा सिंह, पर्यवेक्षक दन्तेवाड़ा को आगामी आदेश पर्यन्त अधीक्षिका नारी निकेतन दंतेवाड़ा का अतिरिक्त (प्रशासनिक प्रभार) सौंपा गया है।

निलंबन अवधि में कल्पना रथ का मुख्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


अन्य पोस्ट