दन्तेवाड़ा

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल आज से
24-Jul-2022 9:20 PM
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल आज से

दंतेवाड़ा, 24 जुलाई। दंतेवाड़ा के अधिकारियों और कर्मचारियों में शासन की अन्यायपूर्ण नीति के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इसके फलस्वरूप अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा काम बंद-कलम बंद हड़ताल का आयोजन सोमवार से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा प्रांत व्यापी हड़ताल आज से शुरू होगी। फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिवस हड़ताल की रणनीति तय की गई, जिससे हड़ताल को सफल बनाया जा सके। पदाधिकारी त्रिपुरारी मंडावी ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि शासन द्वारा हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके फलस्वरूप हमें प्रदान करने हेतु बाध्य होना पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महंगाई भत्ते में  बढ़ोतरी नहीं की गई है। केंद्र के निर्धारित स्तर से कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। शासन द्वारा गृह भाड़ा भत्ता प्रदान नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।


अन्य पोस्ट