दन्तेवाड़ा
पुलिस ने दी सायबर अपराधों से बचने की जानकारी
23-Jul-2022 9:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 23 जुलाई। पुलिस अधीक्षकके निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिला पुलिस का दल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली पहुंचा। पुलिस ने अभिव्यक्ति एप्प की उपयोगिता से अवगत कराया। पुलिस ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से अवगत कराया। चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जानकारी दी। इसी कड़ी में सायबर अपराध व ठगी की जानकारी दी। छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक आशा सिंह, महिला आरक्षक हेमलता यादव, निशा यादव विद्यालय की शिक्षिकाएं आदि मौजूद थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


