दन्तेवाड़ा
द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जश्न
22-Jul-2022 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा इकाई द्वारा विकास खंड कुआकोंडा के पालनार गांव में विजय उत्सव मनाया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पालनार के ग्रामीण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि द्रोपदी मुर्मू आदिवासी समाज से संबंध रखती हैं। उनके राष्ट्रपति पद पर विजय होने से दंतेवाड़ा के जनजातीय समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है।इसके फलस्वरूप ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी सुभाउराम कश्यप ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, रामबाबू गौतम,सत्यजीत चौहान सुकालू मुड़ामी और सोमड़ू कोर्राम प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


