दन्तेवाड़ा

धान बुवाई में जुटे किसान
09-Jul-2022 9:31 PM
धान बुवाई में जुटे किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 जुलाई।
दंतेवाड़ा में मानसून के सक्रिय होने के साथ-साथ किसान भी खेती किसानी में सक्रिय हो चुके हैं। इस समय धान की बुवाई तेजी से जारी है। किसान धान बुवाई में जुटे हुए हैं। समय से बुवाई करने पर धान के विकास में सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि रिमझिम फुहारों का दौर जारी है। इस दिशा में धान की बुवाई अनुकूल होती है।

55 फ़ीसदी धान की बुवाई
उप संचालक कृषि विभाग दंतेवाड़ा, आनंद नेताम ने बताया कि जिले में धान की बुवाई करीब 55 फ़ीसदी हो चुकी है। आगामी दिनों में  बुवाई तेजी से बढ़ेगी।

श्री नेताम ने बताया कि धान की बुवाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। जिन किसानों ने पिछले वर्ष धान की फसल ली थी। वे इस वर्ष कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेते हैं, तो उन्हें राजीव गांधी किसान या योजना अंतर्गत प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा।


अन्य पोस्ट