दन्तेवाड़ा

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
02-Jul-2022 10:04 PM
महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बचेली, 2 जुलाई। महिला से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई को पीडि़ता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई की रात करीब 7.30 बजे सामान खरीदने किराना दुकान गई थी, सामान खरीदकर वापस अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में मोहल्ले का कमल साहू मिला जो छेडख़ानी कर भाग गया। प्रार्थिया के आवेदन पर अपराध दर्ज करते आरोपी कमल साहू (19) बचेली के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसकी सूचना कायमी की सूचना  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण उके को दी गई। मामला महिला संबंधी होने एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए निर्देश दिया गया।

बचेली पुलिस द्वारा कुछ ही समय में आरोपी कमल साहू को तत्काल उसके घर से गिरफ़्तार कर पूछताछ करने पर पीडि़ता के साथ छेडख़ानी करना कबूल किया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट