दन्तेवाड़ा
गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर बांटे चना व शरबत
03-Jun-2022 10:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 3 जून। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग गौरव पथ, हनुमान मंदिर बजरंग चौक पर शरबत व चना का वितरण किया गया।
सिख समाज के लोगों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव ने धर्म की खातिर अपना बलिदान दिया था। शरबत वितरण से पूर्व गुरूद्वारा में सुखमणी सहिब जी का पाठ किया गया। गुरुग्रंथ साहिब का पाठ भी किया गया। इसके बाद शरबत का वितरण किया गया। जिसमें सिख समाज के लोगों के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इस शहीदी दिवस को याद करते हुए इस गर्मी में शीतल जल व प्रसाद का वितरण किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


