दन्तेवाड़ा
केंद्रीय मंत्री चौहान ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात
20-Apr-2022 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 20 अप्रैल। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा मानती है। इसके चलते पार्टी ने जनता का विश्वास हासिल किया। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमाराम मंडावी की शहादत के बाद अभी भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं, कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। इस दौरान कमला नाग, चैतराम अटामी, संतोष गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह पायल गुप्ता और रामू नेताम प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


