दन्तेवाड़ा

हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार
10-Apr-2022 8:57 PM
हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 10 अप्रैल।
पुलिस ने हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार किरंदुल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरोली के आश्रित गांव पीरनार में विज्जो कुंजाम पूजा पाठ का कार्य करता था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की गई। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों पोदिया (32) और भीमा उर्फ गुंडा (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
 


अन्य पोस्ट