दन्तेवाड़ा

नेपाल में दिखाएंगी दम दंतेवाड़ा की खिलाड़ी
21-Mar-2022 9:00 PM
नेपाल में दिखाएंगी दम दंतेवाड़ा की खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 21 मार्च।
कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को कलेक्टोरेट कक्ष में प्रधानमंत्री महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही एकलव्य खेल परिसर जावंगा की टीम से मुलाकात की। उन्होंने दल के सदस्यों को अच्छा प्रदर्शन करने एवं उत्कृष्ट खेल भावना की सीख देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

महिला वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता नेपाल में आगामी 24 मार्च से आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि देश से एकमात्र जावंगा की टीम को आमंत्रण मिला है। प्रतियोगिता में लगभग 10 टीम हिस्सा ले रही हंै। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च तक (नेपालगंज) में आयोजित है। कलेक्टर श्री सोनी ने बच्चों से अच्छे खेल के साथ खिलाड़ी भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

एकलव्य खेल परिसर से दीक्षा पुजारी,  प्रिया कोवाची, सत्यमाया,  प्रगति, रंजीता, चन्द्रवती, आशा आदि शामिल है। इस मौके पर टीम कोच श्रीकांत मोदी, रजनीश ओसवाल एवं सहायक खेल अधिकारी सतीश श्रीवास्तव मौजूद थे।


अन्य पोस्ट