दन्तेवाड़ा

मुठभेड़, 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर
20-Feb-2022 9:41 PM
मुठभेड़, 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 फरवरी।
दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ में 5 लाख के ईनामी नक्सली को ढेर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस को अरनपुर थाना अंतर्गत बुरगुम गांव की पहाडिय़ों में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल और पुलिस को वांछित स्थल की ओर रवाना किया गया। पुलिस दल के बुरगुम की पहाडिय़ों के समीप पहुंचते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलियांं चलानी आरंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी जवाब दिया।

पुलिस का पलड़ा भारी होता देख नक्सली भाग निकले। पुलिस द्वारा घटनास्थल की पर तलाशी लिए जाने पर एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्त मलांगीर एरिया कमेटी सदस्य अर्जुन सोड़ी (35) के रूप में हुई। उक्त नक्सली लीडर पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।


अन्य पोस्ट