दन्तेवाड़ा

धंस रही पुलिया, दुपहिया सवार गिर रहे
11-Feb-2022 2:35 PM
धंस रही पुलिया, दुपहिया सवार गिर रहे

कई बार शिकायत, सुध लेने वाला कोई नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 11 फरवरी।
पुराना मार्केट, शिव मंदिर के पास मेन रोड पुलिया कई समय से जर्जर स्थिति में है। इस  धंस रही पुलिया में बड़े गड्ढे हो चुके हैं। आवागमन करना लोगों के लिए कठिन हो चुका है। दुपहिया वाहन सवार इस पुलिया से पार होते वक्त गिर रहे हैं। लगातार गुजर रही वाहनों से सडक़ की हालत और खराब होतेे जा रही है। जिला प्रशासन से लेकर लोक निर्माण विभाग तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

लोगों का कहना कि  इसी मार्ग से सांसद, मंत्री, विधायक,  अधिकारी  सभी बचेली से किरंदुल जाने के लिए आवागमन करते हैं। कई बार इस पुलिया के बारे में भी बताया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यह मार्ग एनएमडीसी की दोनों परियोजना बचेली व किरंदुल को जोड़ता है। एनएमडीसी के सीएसआर के तहत करोड़ों रूपये दूसरे जिले में सडक़, पुलिया बन रही है, लेकिन जिस स्थान पर यह परियोजना है, वहां की मुख्य मार्ग की पुलिया स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।


अन्य पोस्ट