दन्तेवाड़ा

मरीजों को देंं बेहतर सुविधा- कलेक्टर
10-Jan-2022 10:31 PM
मरीजों को देंं बेहतर सुविधा- कलेक्टर

 जिला अस्पताल का जायजा
दन्तेवाड़ा, 10 जनवरी।
कलेक्टर दीपक सोनी और  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आकाश छिकारा द्वारा विगत दिवस जिला चिकित्सालय में रात्रि 10.30 बजे औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी रोस्टर अनुसार सभी स्टाफ की उपस्थिति देखी गई।

चिकित्सालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा किए नए बोर खनन कार्य का अवलोकन किया। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध हो, इसके लिए निर्देश दिये। कलेक्टर ने आईसीयू वार्ड और कैजुअल्टी वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। सभी मरीजों से लिखित में सुझाव लिए जाये और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु ड्यूटी में मौजूद स्टाफ को निर्देशित किया। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में कोविड संबंधी व्यवहार जैसे मास्क, सैनेटाइजर के उपयोग सहित शारीरिक दूरी, चिकित्सालय में अनावश्यक भीड़ से बचने के नियम का कड़ाई से पालन हो।


अन्य पोस्ट