दन्तेवाड़ा
सीसी सडक़ निर्माण का भूमिपूजन
10-Jan-2022 10:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 10 जनवरी। नगर पालिका बचेली के वार्ड 9 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल द्वारा सीसी सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। करीब 12 लाख की लागत वाले 350 मीटर लंबी सडक़ जर्नाधन के घर से लेकर एसएलआर सेंटर तक सीसी सडक़ का निर्माण किया जाएगा। सडक़ के बनने से वार्डवासियों को सुविधा होगी। पूर्व से सीसी सडक़ है, जो वर्तमान में जर्जर होने के कारण पुन: बनाया जा रहा है। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, वार्ड पार्षद अप्पू कुंजाम, फिरोज नवाब, मनोज साहा, गुड्डा साव, उप अभियंता डीके पहाड़ी, गौरव साव, रीना दुर्गा, किरण जायसवाल, दमयंती साहु, एल्डरमैन सहित वार्डवासी की मौजूदगी रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


