दन्तेवाड़ा

रामकृष्ण सेवा समिति ने मनाया मां शारदा देवी का जन्मोत्सव
28-Dec-2021 10:21 PM
रामकृष्ण सेवा समिति ने मनाया मां शारदा देवी का जन्मोत्सव

बचेली, 28 दिसंबर। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में गत दिनों रामकृष्ण सेवा समिति द्वारा अराध्य शक्ति स्वरूपा मां शारदा देवी का 169 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंगल आरती, ध्यान, वेदपाठ व विशेष पूजा का आयेाजन किया गया। मां शारदा की वाणी का प्रबोधन किया गया, साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। माता की महिमा में श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन हुआ। अंत में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों व बंगाली समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही।

 


अन्य पोस्ट