दन्तेवाड़ा

कई जगहों पर दबिश, धान जब्त
15-Dec-2021 9:55 PM
कई जगहों पर दबिश, धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 15 दिसम्बर।
जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने कई जगहों पर दबिश देकर कई  क्विंटल धान जब्त किया गया। जिससे व्यापारियोंं में हडक़ंप है।

जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण और खरीदी पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार खाद्य अधिकारी मनीष चित्तले, मंडी अधिकारी सुरेश कुमार पाण्डे, बालमुकुन्द यादव एवं राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार विद्याभूषण साव द्वारा कुआकोण्डा ब्लॉक के ग्राम पोटाली से भगवानदीन पासवान नकुलनार से 8 क्विंटल तथा उदय सिन्हा पालनार से ग्राम पंचायत पोटाली बाजार में 2 क्विंटल, ग्राम पंचायत समेली के किशन लाल साहू  से 40 क्विंटल और ग्राम पंचायत हितावर के अब्दुल मजीद से 30 क्विंटल धान जब्त किया गया।
 


अन्य पोस्ट