प्रज्ञा निर्वाणी ने 40 से अधिक पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 2 मार्च। संगठन विस्तार और महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला बेमेतरा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है,घोषित सूची में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए जिले के तीनों विधानसभा में संतुलन बनता गया हैं।
उपाध्यक्ष पिंकी नेमा गुप्ता बेमेतरा, रजनी चौबे बेमेतरा, हेमलता सिन्हा पदमि, सबीना खान नवागढ़, मीना पटेल बेमेतरा, महामंत्री मधु राजपूत परपोड़ी, गिरिजा कुर्रे नवागढ़, मंत्री मीना निषाद बालारामपुर, मनीषा शर्मा बेमेतरा, उमा पटेल छीतापार, राजेश्वरी शुक्ला साजा, तामेश्वरी साहू, चंपती साहू देवादा, कोषाध्यक्ष मंजू लता रात्रे नवागढ़, सह-कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा बेमेतरा, मीडिया प्रभारी ईश्वरी सिन्हा, कार्यालय प्रभारी कमला साहू ,सह-कार्यालय प्रभारी शीला साहू बेमेतरा, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ.डामीन वर्मा ,सह-सोशल मीडिया प्रभारी शिवानी यादव थानखमरिया, मन की बात प्रभारी कविता सुराना बेरला,सह-मन की बात प्रभारी मीना देवी मंडले रजकुड़ी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में संध्या नायक,ज्योति सुराना बेरला, जामिन बघेल बेमेतरा, सुनीता यादव बेमेतरा,आरती साहू भटगांव-साजा, भारती जंघेल, वर्षा साहू देवकर, पेमिन नेताम परसंदी-परपोड़ी, अनु चंद्राकर साजा, नेहा शर्मा साजा, लक्ष्मी पवार साजा, पूजा श्रीवास्तव नवागढ़, रुक्मणी वर्मा पुटपुरा, सरस्वती जोशी, संतोषी जुनवानी कला,लता साहू लक्ष्मी शर्मा बेरला, लता देवांगन की नियुक्ति की गई है।
हर बूथ तक महिला शक्ति - प्रज्ञा
जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि यह टीम संगठन की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी,उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आगामी समय में बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और महिला नेतृत्व विकास पर विशेष अभियान चलाएगा।
होली के बाद आएगी मंडल अध्यक्षों की सूची
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की सूची होली पर्व के बाद जारी की जाएगी। वर्तमान में संगठनात्मक समीक्षा और परामर्श प्रक्रिया जिला अध्यक्ष अजय साहू के साथ जारी है। यह गठन जिले में महिला राजनीतिक नेतृत्व को नई ऊर्जा देगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।