बेमेतरा

विद्यार्थियों-शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा दी होली की शुभकामना
07-Mar-2026 2:32 PM
विद्यार्थियों-शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा दी होली की शुभकामना

बेमेतरा, 7 मार्च। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खपरी में फाल्गुन मास के पावन अवसर पर होली उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान पाठक धनेश रजक के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठक द्वारा नगाड़ा बजाकर किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सवमय वातावरण बन गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। प्रधान पाठक धनेश रजक ने बच्चों को होलिका दहन एवं होली पर्व के पौराणिक महत्व के बारे में बताते हुए प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप और होलिका की कथा के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग एवं होली गीत जैसे होली खेले रघुवीरा और मन डोले रे मांग फगुनवा गाकर बच्चों को आनंदित किया गया। विद्यार्थियों ने भी सामूहिक रूप से फाग गीत प्रस्तुत कर उत्सव को और अधिक जीवंत बना दिया।

 इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं होली पर्व के नैतिक संदेश से परिचित कराना तथा उनमें प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों में उत्साह, सांस्कृतिक जागरूकता एवं आपसी सौहार्द की भावना का विकास हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शैक्षिक दृष्टि से अत्यंत सफल रहा।


अन्य पोस्ट