बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 2 मार्च। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेमेतरा में प्रतिवर्ष की भांति उल्लास के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान शिक्षिका, ममता गुरपंच के निर्देशन में 7 अलग-अलग विधाओं विज्ञान पहेली, विज्ञान नृत्य, विज्ञान नाटिका,चित्रकला, रंगोली, प्रैक्टिकल, मॉडल में बच्चों ने प्रस्तुति दी।
चित्रकला में प्रथम हिना मधुकर, द्वितीय संध्या साहू, तृतीय सिमरन, इस प्रकार रंगोली में कक्षा आठवीं प्रथम वेदिका वर्मा, द्वितीय धावनी निषाद, तृतीय नेहा घृतलहरे। इस प्रकार विज्ञान पहेली में प्रथम कक्षा छठवीं से रीना, द्वितीय आठवीं से संध्या तृतीय सातवीं से टिंकल ने अपना स्थान बनाया। इस प्रकार कक्षा छठवीं से आठवीं तक के लगभग 48 बच्चों ने अपनी सहभागिता दी।
बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय आने पर पुरस्कार विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे तथा उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, विजयलक्ष्मी परगनिया, गायत्री साहू, के द्वारा सहभागिता के लिए बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया एवं उत्साहवर्धन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की अधीक्षिका, समस्त स्टाफ एवं सावित्री यादव, दीप्ति नवरंगे सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।