बेमेतरा
बेमेतरा, 7 मार्च। ग्राम सिमरिया में महिला की हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पहुंचकर प्रार्थी धर्मेंद्र धृतलहरे ने पुलिस को आरोपी भागवत पात्रे के बारे में बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी कुमारी बाई पात्रे को थप्पड़ मार कर धक्का दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण की मदद से पीडि़ता को तत्काल नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। मार्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई के दौरान मृतिका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने थाना नांदघाट में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू ने एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर का नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही भागवत पात्रे (55) को विरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना वाले दिन दोपहर 1 बजे खाना मांगने की बात पर उसके पत्नी से विवाद हुआ था। आवेश आकर उसने पहले हाथ-थप्पड़ से मारपीट किया और फिर पास ही रखि लकड़ी डंडा से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई। छह मार्च को पुलिस ने आरोपी भागवत पात्रे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया।