बेमेतरा

प्रेम, सौहार्द, क्षमा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है होली-योगेश
03-Mar-2026 10:43 PM
प्रेम, सौहार्द, क्षमा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है होली-योगेश

 चंडी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 3 मार्च। ग्राम नेवनारा स्थित चंडी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी द्वारा किया गया। आयोजन में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र तथा आसपास के गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। परिसर में पारंपरिक गीत-संगीत और सामूहिक मिलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, सौहार्द, क्षमा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में संवाद और सहभागिता को बढ़ाते हैं। उनके अनुसार होली समानता, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। समारोह में पारंपरिक होली गीत, ढोल-मंजीरा और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। आयोजकों की ओर से आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योगेश तिवारी की पुत्री आन्या और वर वर्धमान को विवाह के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


अन्य पोस्ट