‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। क्रिकेट पिच पर कांच फोडक़र गड्ढा करने के वाद विवाद पर आयुष पटेल पर जानलेवा हमले के 10 लडक़ों को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन एक राय होकर हत्या करने स्टंप, बैट, ट्यूब लाइट, लोहे के रॉड , साइकल का चैन से मारपीट किया था। इस हमले के बाद से आयुष कोमा में है।
आयुष के पिता टीकाराम पटेल पिता स्वर्गीय गिरधारी लाल पटेल 48 वर्ष निवासी शिवाजी नगर कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया था। 8 जून को वह मेडिकल कांपलेक्स राजबंधा मैदान में था ।शाम लगभग 5:00 बजे के आसपास बेटी कुमारी कुसुम पटेल ने फोन करके बताई की भाई आयुष उर्फ दादू घायल अवस्था में घर आया है बेहोश है। यह सूचना पर टीकाराम घर पहुंचा पत्नी इंदू पटेल पुत्री कुमारी कुसुम पटेल और भी लोग थे । पुत्र आयुष उर्फ दादू के सिर में चोट लगा था, खून को उल्टी कर रहा था। तत्काल ऑटो में अपने बच्चों को लेकर मेकाहारा अस्पताल गया। वहां डॉक्टरों ने एडमिट न कर बोले कि एम्स अस्पताल का एरिया है। इस पर टीकाराम अपने पुत्र को नवकार अस्पताल टैगोर नगर में भर्ती किया। डॉक्टर ने बताया कि सर में अंदरूनी चोट है। खून जम गया है ऑपरेशन करना पड़ेगा।आयुष का रात में ही ऑपरेशन किया गया और वह कोमा में है। टीकाराम ने रविवार को घर आकर आयुष के दोस्त प्रकाश सोनी,प्रशांत पटेल , प्रवीण पटेल, गौरव निहाल पूछताछ की। उन लोगों ने बताया कि 7 जून की शाम को मोहल्ले के बच्चे क्रिकेट खेलने लाल गेट मलसाय तालाब के पास गए थे। वहां पर मैच खेल रहे थे तभी कुछ लडक़े आकर पिच में कांच की सीसी फोड़ कर गड्ढा कर दिए। मना किया तो हम लोग को हाथ थप्पड़ से मारपीट कर देख लेने की धमकी दी। 8 जून को पुन: मोहल्ले के सभी बच्चो के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे थे। 4:30 बजे बाबा किराया भंडार के सामने आम रोड कुशालपुर पहुंचे थे उसी समय वे लडक़े अपने हाथ में स्टंप, बैट,ट्यूब लाइट, साइकल का चैनपकड़ कर आए और सभी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर आज छोडऩा नहीं है कहकर मारपीट करने लगे। आयुष को स्टंप, बैट, राड, से मारपीट करके भाग गए। प्रकाश के दोनों हाथ, दाया पैर, बाया सीना,कमर में प्रवीण पटेल के पेट में, गौरव निहाल के सिर के पीछे में चोट आई । सभी लडक़े हत्या करने के नियत से आयुष को गंभीर चोट पहुंचाया । इस रिपोर्ट पर धारा 147,148,149,294,323, 307 भादवि का मामला दर्ज कर
पुरानी बस्ती पुलिस की विशेष टीम ने 24 घंटे के अंदर प्रकरण में संलिप्त 10 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह माना भेजा गया!
‘पिच’ खराब करने के विवाद पर जानलेवा हमला, घायल 48 घंटे से कोमा में, 10