रायपुर

महानदी पुल हमले में अब तक गिरफ्तारी नही, मुस्लिम समाज का गृह मंत्री के नाम ज्ञापन
10-Jun-2024 6:47 PM
महानदी पुल हमले में अब तक गिरफ्तारी नही, मुस्लिम समाज का गृह मंत्री के नाम ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम गृह  विजय शर्मा के नाम एसडीएम को ग्यापन सौंपा। इसमें आरंग मॉब लिचिंग के आरोपियों पर  त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है।

सात जून की रात महानदी पुल पर  समाज विरोधी तत्वों ने  सहारनपुर उत्तरप्रदेश के तीन मुस्लिम युवक चॉद खान, गुड्डू खान, सद्दाम खान पर  गौवंश तस्करी का आरोप लगाते हुए उन्हे अमानवीय ढंग से मारपीट करके पुल के नीचे फेंका था। परिणामस्वरूप चाँद खान और गुड्यू खान की मृत्यु हो गई तथा स?द्दाम खान का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत काफी गंभीर है। इस घटना पर रायपुर और महासमुंद पुलिस ने  जानकारी मिलने के बाद भी  लापरवाही बरती ।  यद्दपि रायपुर पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच करने की बात कहा है लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पशु तस्करी के मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही करने के बजाय असामाजिक तत्वों द्वारा स्वंय कानून को हाथ में लेकर स्वंय हत्या कर दी गई इससे पुलिस और कानून से न सिर्फ मुस्लिम समाज का बल्कि आम जनता का विश्वास खत्म होता है । प्रतिनिधि मंडल के सदस्य  मोहम्मद खान ने मांग की कि  पुलिस बगैर पक्षपात् के नियमानुसार हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही कर  सजा दिलाए ।


अन्य पोस्ट