‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। राजधानी में बुधवार के दिन मारपीट की कई घटनाएं हुई है। इनमें शहर और उसके आसपास के थाना क्षेत्रों में बाप-बेटे के बीच झगड़ा, गंदा पानी खेत में जाने रंजिश पर जानलेवा हमला और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट के प्रकरण दर्ज हुए है। इस दौरान आरोपी ने डण्डा, ईट और चाकू से हमला किया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया है।
कल खम्हारडीह के ग्राम कचना में रफ्तार से गाड़ी चलाने से मना करने पर अजय साहू और सोनू, लोकेश वर्मा के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने गाड़ी रोक उलझ गए। इस दौरान अजय साहू , सोनू लोकेश ने एक दूसरे पर डण्डा और ईट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
मंदिर हसौद के ग्राम सेंध में कल खेत में घर के बाथरूम का गंदा पानी जाने की बात को लेकर दो लोग उलझ गए। संतोष जांगड़े ने पीलादास कोसले के साथ हाथ मुक्का से मारपीट की। पीलादास ने बताया कि उसके घर से लगा हुआ संतोष का खेत है। वहीं पास में घर के पीछे बाड़ी में बाथरूम बना हुआ है। इस बात पर संतोष झगड़ा करता रहता है। जबकी बाथरूम खेत से कुछ दूरी पर बना हुआ है। बुधवार को घर में आकर संतोष गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर वे हाथापाई पर उतारू हो गए।
ग्राम चपरीद में भी कल घरेलू बात पर बाप- बेटे के बीच विवाद हो गया। युवराज साहू ने किसी बात पर अपने पिता के साथ गाली गलौज कर अपने पास रखे डण्डा से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने जाहरूराम की शिकायत पर युवराज साहू के खिलाफ 294, 323, 506 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
बीएसयूपी कालोनी में चाकूबाजी
टिकरापारा इलाके में मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में कल देर रात चाकूबाजी हो गई। आरोपी खीर सिंधु नायक ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से सोनू नायक पर चाकू से हमला कर हाथ और जांघ मारा।
घायल का पास के अस्पताल में इलाज कराया गया। सोनू ने पुलिस को बताया कि वह मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी में रहता है। जिसका खीर सिंघु से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
उसी का बदला लेने की नियत से कल रात कालोनी के पास खीर सिंघु के सोनू नायक के साथ गाली गलौज कर अपने पास रखे किसी धारदार चीज से जांघ पर मारकर सोनू को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294,323, 506 का अपराध दर्ज किया है।
महिला से मारपीट
गोबरानवापारा इलाके में ग्राम पटेवा में घर में खाना बनाने आई महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टिलो कौर राजा सिंह के घर में खाना बनाने का काम करती है। जिसका पैसा मांगने वह बुधवार को राजा सिंह के घर गई हुई थी। और राजा सिंह से अपने काम का पैसों की मांग की। इस बात से वह भडक़ गया। और टिलो कौर के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। टिलो ने इसकी शिकायत गोबराथाना में की। पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ 294, 323 का अपराध दर्ज किया है।