रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जून। विप्र भवन समता कालोनी में दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद ने श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कलयुग का निग्रह, परिक्षित जी को श्राप तथा शुकागमन की कथा की।
उन्होंने भक्तो को वैकुंठधाम की महत्ता दश विध श्रृष्टि वर्णन श्री परीक्षित का उत्तरा के गर्भ में रक्षा तथा परिक्षित जन्म की कथा बताई। ब्राह्मण समाज के इस आयोजन में अपने पितरों के कल्याण तथा स्वजनों की स्मृति में 21 यजमान सामुहिक रूप से परिवार सहित शामिल हैं। विप्र भवन में सुबह प्रमुख आचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित खिलेश्वर,तरुण मिश्रा सहित आचार्यों ने वेदीपूजा की । सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में निर्माणाधीन सवा लाख शिवलिंग की स्थापना के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने अपने पूर्वजों एवं स्वजनों की स्मृति में 5100/- की राशि दान की।
कथा श्रवण में प्रमुख रूप से सुनील शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला,लेखमणि पाण्डेय, सूर्य कुमार शर्मा,दामोदर शर्मा,डॉ कैलाश शर्मा, विभा तिवारी,सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।