रायपुर

कुत्ते के काटने पर मालिक से शिकायत करने गए शख्स को डंडे से पीटा, काउंटर रिपोर्ट दर्ज
10-Jun-2024 6:48 PM
कुत्ते के काटने पर मालिक से शिकायत करने गए शख्स को डंडे से पीटा, काउंटर रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। नियमों को ताक में रखकर लोग घरों में पालतू (कुत्ता)जानवरों को पाल रहे हैं। निगम और स्वाथ्य विभाग की टीम की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हाई प्रोफाईल सोसायटियों में घरों में कुत्ता पालना के्रज बन गया है। ऐसे में कालोनीयों में रहने वाले

बच्चों के लिए इनसे बड़ा खतरा बना रहता है। पालतू जानवर के मालिक की लापरवाही के चलते कालोनी और आसपास आने जाने वाले लोगों को इसका शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही गुढिय़ारी इलाके में पंकज सरिया के पास गोगांव में एक पालतू कुत्ते ने राहगीर को दौड़ाकर कांट लिया। जानवर के कांटे जख्म दिखाने गए कुत्ते के मालिक ने इलाज कराने के बजाए उसकी पिटाई कर दी। घटना रविवार की है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

सुनील मिरी ने पुलिस को बताया कि वह अशोक नगर गुढिय़ारी में रहता है। कल शाम को वह पंकज सरिया दुकान के पास टहल रहा था। इस दौरान के पास पंकज सिंह की पत्नी सकुन सिंह अपने कुत्ते को टहला रही थी। इस दौरान सुनिल मिरी को वहां से जाता देख कुत्ता भोकने लगा। जिसे सुनिल के दुतकारने पर उसने उसे दौड़ाकर पैर पर कांट लिया। जैसे तैसे वहां से भाग कर सुनिल ने अपनी जांन बचाई। जब इस घटना की सूचना देने सिंह निवास में जाकर आपके कुत्ते ने कांटा है, इसका इलाज करवाने की बात कही तो सकुन सिंह और अन्य ने सुनील का इलाज कराने के बजाए गाली गलौज कर डण्डा से पिटाई कर दी। इधर सकुन सिंह ने सुनिल के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को का बयान लेकर आरोपी के खिलाफ 294, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। वहीं सुनील का इलाज कराया गया।


अन्य पोस्ट