रायपुर

सरकार बेहद गंभीर, उपद्रवी चिन्हित कड़ी कार्रवाई होगी
11-Jun-2024 3:52 PM
सरकार बेहद गंभीर, उपद्रवी चिन्हित कड़ी कार्रवाई होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून।कल रात दिल्ली से लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री गृह विजय शर्मा ने बलौदाबाजार जाकर स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। उन्होने आगे कहा भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचा गया है। जिनमे से कुछ अपने कार्य के लिए पहुँचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे साथ ही शासकीय सम्पति को नुक़सान पहुँचाया गया है,रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुकी है, बिल्डिंग को जला दिया गया है जो की बड़ी मुश्किल से तैयार होती है।

 विगत माह अमर गुफा में जैतखांभ को क्षति पहुँचायी गई थी इस पर पुलिस की जाँच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जाँच की माँग की थी।सभी प्रकार की चर्चा के पश्चात न्यायिक जाँच की घोषणा मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई थी। इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि ज़ाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है।

जिसकी जाँच की जा रही है ,दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डिप्टी सीएम अरूण साव ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ शांति सदभावना का गढ़ है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। जिन उपद्रवियों ने उत्पात मचाया है। उन्हें चिन्हिंत कर कड़ी कार्रवाई होगी।


अन्य पोस्ट