रायपुर
रायपुर, 10 जून। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी एनएसयूई नेता हेमंत पाल,कुणाल दुबे ने पुलिस थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया और प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विकास तिवारी ने कहा कि एनएसयूई और उनका आंदोलन शुरू से ग़ैर मान्यता वाले फर्जी स्कूलों के खिलाफ है मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ नहीं है। जल्द प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष और उनके संगठन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी जायेगी। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन पंजी.क्र. 3940 पता-जे.डी.डागा स्कूल मुख्यमंत्री निवास के बाजू सिविल लाइन रायपुर के अध्यक्ष का यह कहा जाना कि उन्होंने कृष्णा किड्स एकेडेमी के संचालकों को पुलिस में शिकायत/एफआईआर कराने कहा इस तथ्य की पुष्टि करता है कि अध्यक्ष दुष्प्रेरक हैं। जिस कारण यह मिथ्या शिकायत पुलिस को आनन-फानन में दी गयी हैं। दुष्प्रेरन में प्रस्तुत इस शिकायत का उद्देश्य गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा संविधान और कानून के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों पर पर्दा डालकर जनता की जानकारी तक पहुचने से रोकना हैं।