‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 22 फरवरी। जनवरी 2025 को तंत्रिकालदर्शी चमत्कारी मां मातंगी दिव्य धाम में एक अद्वितीय और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान मां बगलामुखी यंत्र रूपी 51गुना 51 फीट के विशाल यज्ञ कुंड का निर्माण किया गया।
इस भव्य यज्ञ में 11 टन (11,000 किलो) सूखी लाल मिर्च की आहुति समर्पित की गई, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक था। यही कारण है कि इस महायज्ञ को 11,000 किलो लाल मिर्च की आहुति देने के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
यह अविश्वसनीय उपलब्धि सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए भी गर्व का विषय बनी, जिसने वैश्विक स्तर पर भारतीय सनातन संस्कृति की महिमा को प्रतिष्ठित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 19 फरवरी 2को दुबई के ÓAtlantis - The Palm Ó होटल में मां मातंगी दिव्य धाम का सम्मान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर कंेद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले के द्वारा मां मातंगी दिव्य धाम को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान को धाम का नेतृत्व करने के लिए विशेष रूप से दुबई पहुंचे एडवोकेट अविनाश ऑटे ने स्वीकार किया।
इस सम्मान समारोह में अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें भारत सरकार के पूर्व सचिव, डॉ. विश्वपति त्रिवेदी, फेडरेशन ऑफ यूएई चैंबर्स के सचिव जनरल, हुमैद मोहम्मद बेन सालेम, दुबई वल्र्ड ट्रेड सेंटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष, महिर अब्दुलकरीम जुल्फार, वल्र्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सीईओ, एड. संतोष शुक्ला मध्य पूर्व के अध्यक्ष, डॉ. जितेंद्र मटलानी अल मक्तूम फाउंडेशन, यूएई के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य, मिर्जा हुसैन अल सायेघ, यूएई एयर फ़ोर्स के निदेशक ऑपरेशन्स, मोहम्मद अल माज़मी उपस्थित रहे।
धाम के प्रमुख गुरुदेव डॉ. प्रेम साई जी महाराज ‘चलते दरबार ’ की व्यस्तता एवं अन्य राज्यों, विशेषकर मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले आगामी बगलामुखी यज्ञ अनुष्ठानों के आयोजन में व्यस्त होने के कारण इस सम्मान समारोह में स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। लेकिन कुछ दिनों बाद लंदन के संसद भवन में इसी यज्ञ के लिए गुरुदेव एवं भारत देश को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें गुरुदेव स्वयं उपस्थित रहकर भारतीय सनातन संस्कृति का नेतृत्व करेंगे। इसके पश्चात, जापान में भी इस विश्व-विश्रुत बगलामुखी यज्ञ के लिए गुरुदेव का विशेष सम्मान किया जाएगा।
यह विश्व-विख्यात बगलामुखी यज्ञ सनातन संस्कृति की अद्भुत शक्ति और गौरव का प्रतीक बन चुका है। गुरुदेव डॉ. प्रेम साई जी महाराज के आशीर्वाद से इस प्रकार के महायज्ञ आगे भी विभिन्न राज्यों एवं देशों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे भारतवर्ष की आध्यात्मिक धरोहर और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हो सके।