रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। पांच दिन पहले महावीर नगर के कैफे सुकून संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले पांच हमलावर गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। दीपक वाधवानी उर्फ कालू 54 वर म.नं. 68 गोमती विहार न्यू राजेन्द्र नगर पर हमला किया था।
आरोपी कैफे में बैठकर गाली गलौज कर रहे थे। उस वक्त कैफे में महिला ग्राहक भी थीं। यह देख दीपक ने मना किया तो 7-8 युवकों ने उस पर संघातिक हमला किया था। इलाज के बाद दीपक की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(2), 109, 191(2)(3) बीएनएस के तहत, थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 296, 351(2), 109, 191(2)(3) का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार हमलावरों में विक्रम सिह ठाकुर उर्फ छोटू पिता जसवंत सिंह ठाकुर 24 पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर,लाला बेसरा 24 पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर , भोला जगत 19 पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर , गणेश बाघ पिता लच्छू बाघ 20 पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर ,संतोष जगत पिता गजानंद जगत 19 पता शहीद राजीव पाण्डेय नगर शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।