रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। बैंक अधिकारी कर्मचारियों की 24-25 को बुलाई गई हड़ताल एक माह के लिए टल गई है। अब 24 -25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। उससे पहले शनिवार रविवार को छुट्टी रहेगी। इसके लिए बैंको कार्मिक संगठनों शुक्रवार को देश व्यापी प्रदर्शन किया।
पांच दिन का सप्ताह करने सहित कई मांगो को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कर्मियों ने आज पी एन बी मोती बाग शाखा परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन बैंकों में पर्याप्त भर्ती,पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, बैंक कर्मियों को सुरक्षा, लंबित मुद्दों का समाधान ,नौकरियों में आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग कर रहे हैं । इनके शीघ्र निराकरण को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिला साथियों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के वाय गोपाल कृष्णा, कामरेड शिरीष नलगुंडवार, विजय बक्शी, सुरेश बानी बलजीत सिंह, मिलिंद माटे, प्रियंक चोपड़ा, मंतोष राय, निलेश कुमार मण्डावी, चितरंजन भगत, स्वाति तवारी, नीलम, मैडम श्रद्धा गोखले समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा पांच दिवसीय बैंकिंग के सन्दर्भ में आपसी सहमति एवं सुझाव के बावजूद भी लागू नहीं किया जाना चिंता का विषय है ,जबकि अन्य वित्तीय संस्थानों में यह पहले से लागू हो चुका है। सभी संभागों में पर्याप्त भर्ती को लेकर वक्ताओं ने कहा आज सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक अच्छा मुनाफा के साथ अपना व्यवसाय बढ़ा रहा है फलस्वरूप बैंककर्मियों पर काम का बोझ भी बढ़ रहा है जबकि बैंकों में नयी नियुक्तियों नहीं हो रही है ।